Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हैवानियत! दहेज के लोभी पति ने जला दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, केस दर्ज

पत्नी को जलाया

पत्नी के प्राइवेट पार्ट जलाया

दहेज उत्‍पीड़न रोकने के लिए तमाम कानूनों के बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगलुरु में दहेज उत्‍पीड़न की ऐसी वारदात सामने आई है, जो डरा देने वाली है। यहां दहेज लोभी पति ने पैसों के लिए न सिर्फ पत्‍नी से मारपीट की, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसे जलाने की कोशिश की, जिसमें उसके प्राइवेट झुलस गए और वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई।

महिला के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पीड़‍िता को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बेंगलुरु में रमामूर्ति नगर का है, जहां पैसों के लालच में पति और सास ने महिला के साथ ज्‍यादती की। घटना बीते सप्‍ताह बुधवार की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत अब पुलिस में दर्ज कराई गई है। मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही महिला का पति व सास फरार हैं।

लखनऊ : कैंट क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मृत्यु

पीड़‍िता का पति पान की दुकान चलाता है। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। महिला के घरवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर मायके से और अधिक पैसे लाने के लिए दबाव बना रहे थे। 7 अक्‍टूबर को भी ऐसा ही हुआ, जिसके बाद पति-पत्‍नी में कहासुनी हो गई। इस दौरान महिला ने पति से जब कहा कि उसे शादी में उसके घरवालों से जो भी मूल्‍यवान चीजें मिली हैं, वे उसे लौटा दें तो वह भड़क गया।

वैष्णो देवी यात्रा में राहत : नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा 15 अक्टूबर से होगी बहाल

दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस बढ़ती गई, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर पत्‍नी पर केरोसिन तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने महिला की चीख सुनी, जिसके बाद वे उसे बचाने के लिए दौड़े। वे उसे नजदीकी अस्‍पताल में ले गए। बाद में महिला के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई, जिन्‍होंने इस मामले में पीड़‍िता के पति व उसकी सास के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का केस दर्ज कराया।

Exit mobile version