Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ऐस्टरॉइड Ryugu से ‘पार्सल’ लेकर लौटा जापान का Hayabusa 2 कैप्सूल

ateroid

ateroid

टोक्यो। जापान का Hayabusa 2 कैप्सूल धरती के करीबी ऐस्टरॉइड Ryugu से सैंपल लेकर लौट चुका है। इसे ऑस्ट्रेलिया में सफल लैंडिंग के बाद खोज लिया गया। जापान की स्पेस एजेंसी JAXA ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। एजेंसी के मुताबिक, ‘हमें कैप्सूल मिल गया है। पैराशूट के साथ।’ इसके बाद बताया गया कि धरती के वायुमंडल में एंट्री के दौरान इसके छोटे वीडियो लिए गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ से फिल्म निर्माता-निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने की भेंट

Hayabusa 2 मिशन के मुताबिक कैप्सूल को रविवार दोपहर जापान में पाया गया। हेलिकॉप्टर से ढूंढने के बाद इसे खोज लिया गया। मिशन ने यह भी बताया कि हेलिकॉप्टर स्थानीय हेडक्वॉर्टर पर पहुंच गया और इमारत के अंदर कैप्सूल को लाया गया। मिशन ने ट्विटर पर ऑपरेशन को परफेक्ट बताया।

उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में बनेगा निर्यात केंद्र, भेजा जाएगा एक-एक विशेष उत्पाद

इसके बाद साइंस ऑब्जर्वेशन ऑपरेशन किए जाएंगे और धरती और चांद को साइंटिफिक इंस्ट्रुमेंट्स की मदद से ऑब्जर्व किया जाएगा। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का Hayabusa 2 मिशन दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था। यह 2018 में Ryugu पर पहुंचा और 2019 में सैंपल इकट्ठा किए गए जिनमें से कुछ सतह के नीचे थे।

चीन का नकली सूरज, असली से है 10 गुना अधिक शक्तिशाली, जानें विशेषता

Hayabusa 2 प्रोब ने सफलता से सैंपल के साथ कैप्सूल को रिलीज कर दिया। इसके बाद वह धरती की ओर से निकला। Hayabusa 2 कैप्सूल पहली बार किसी ऐस्टरॉइड के अंदरूनी हिस्से से चट्टानी सैंपल लेने वाला मिशन बना है। ऐसा दूसरी बार है कि किसी ऐस्टरॉइड से अनछुए मटीरियल को धरती पर वापस लाया जा रहा है।

Exit mobile version