Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की

Shot

बुलंदशहर। जनपद में तैनात एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को अपनी सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक हेड कांस्टेबल ब्रजवीर सिंह बुलंदशहर के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया,   हेड कांस्टेबल ब्रजवीर सिंह (56) रिजर्व पुलिस लाइन के गेट पर गार्ड के पद पर तैनात थे। उनका घर पुलिस लाइन के नजदीक है।

दोपहर में सिंह अपनी सरकारी बंदूक घर ले गए, जहां उन्होंने खुद को गोली मार ली।  घटना के बाद पास के थाने से पुलिस की टीम घर पहुंची।

तिवारी ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version