Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरठ में हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

Head constable hanged his life in Meerut

मेरठ में हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ। मेरठ में देर रात ब्रह्मपुरी थाने के हेड मोहर्रिर मांगेराम ने शाम को थाने के क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा।

फेसबुक विवाद पर अब TMC ने मार्क जुकरबर्ग को लिखी चिट्ठी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सहारनपुर निवासी हेड कांस्टेबल मांगेराम (50वर्ष) ब्रह्मपुरी थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे और थाना परिसर के क्वार्टर में रहते थे। उनके पास मालखाने का चार्ज था।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे मांगेराम अपने परिजनों से फोन पर बातचीत कर क्वार्टर में चले गए थे। उनके साथ रहने वाला सिपाही अजय रात करीब नौ बजे ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

भारतीय सेना ने पेंगोंग झील की ब्लैक टॉप सहित सभी पहाड़ियों पर किया कब्जा!

आपको बता दे अजय ने मांगेराम को कई आवाज दीं, कॉल भी किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अजय ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर छत के पंखे के हुक पर मांगेराम का शव लटका मिला। अजय का शोर सुनकर थाने का स्टाफ कमरे पर पहुंच गया।

विद्या बालन ने रिया चक्रवर्ती का किया खुलकर सपोर्ट

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी थाने पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। एसपी सिटी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version