Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेड कांस्टेबल ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Suicide

Suicide

बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र की दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली (Shot) मार लीं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में लगी है।

साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ब्लीडिंग न रुकने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली (Shot) मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद आरोपी चौकी प्रभारी और सिपाही फरार हो गए हैं।

चौकी इंचार्ज पर लगाया आरोप

दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले। खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

जिला स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात बरेली पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version