• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, लखनऊ सहित 13 जिलों में पारा 40 के पार

Writer D by Writer D
21/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
heat wave

heat wave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सहित देश के तमाम राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी (Heat Wave) का कहर जारी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोगों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों सहित सोनभद्र, प्रयागराज और मिर्जापुर आदि जिलों के लू की चपेट में आने की संभावना है।

सोमवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का सिलसिला थम गया है। जिसके चलते अब लोगों को तेज गर्मी (Heat Wave) का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को प्रदेश के 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

हमीरपुर का तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड

सोमवार को लखनऊ, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा, बांदा,उरई सहित कई जिलों में में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया हैं। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। शहर में दोपहर 2:30 बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुच गया। बढ़ती गर्मी (Heat Wave) और गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। घर से निकलते समय लोग चेहरे को ढक कर और पानी की बोतल लेकर बाहर निकल रहे हैं।

40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

वहीं, कई जिलों में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और सीजन में पहली बार वहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा। पश्मिच विक्षोभ का असर कम होने के चलते गर्मी की भयावह स्थिति बनी हुई है। रविवार को बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले का तापमान सबसे ज्यादा 42।6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले चार से पांच दिनों के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।

हीटवेव (Heat Wave) का अलर्ट

इसके अलावा रविवार को झांसी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां के लिए भी मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों में तापमान के बढ़ते स्तर को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी हैं।

Tags: heat wave alertWeather Update
Previous Post

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार

Next Post

कुछ मिशनरी और वामपंथी कर रहे थे जनजातीय समाज का ब्रेनवॉश : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026
gas leak
Main Slider

तारापुर MIDC में केमिकल गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराई गई कॉलोनी

02/03/2026
Khamenei-Mansoureh
Main Slider

खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, अमेरिकी-इजराइली हमले में हुई थीं घायल

02/03/2026
Artists indulge in Holi colours at CM's residence
Main Slider

लोक गीत–नृत्य की रंगत में सराबोर हुआ सीएम आवास, होली के रंगों में रमे कलाकार

02/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Next Post
CM Yogi

कुछ मिशनरी और वामपंथी कर रहे थे जनजातीय समाज का ब्रेनवॉश : योगी

यह भी पढ़ें

Fridge

फ्रिज में जम गई है गन्दगी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएगा

08/11/2025
गुलाम नबी के विदाई भाषण में पीएम मोदी की आंखें नम

गुलाम नबी के विदाई भाषण में पीएम मोदी की आंखें हुईं नम, किया इस घटना का जिक्र

09/02/2021
भारत और श्रीलंका

अक्षर पटेल 12 मार्च को बेंगलुरु में खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version