Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अभी और झुलसाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया

Heat

Heat

लखनऊ। प्रचंड गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। सोमवार को गोरखपुर, झांसी, बस्ती और प्रयागराज लू (Heat Wave)  की चपेट में रहे। झांसी शहर 45.6 डिग्री सेल्सियस पारे में तपा, जबकि प्रयागराज में भी दिन का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में लू (Heat Wave)  चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों के लिए लू (Heat Wave)  चलने का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, झांसी और प्रयागराज के अलावा प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से अधिक रहा।

रात का चढ़ता पारा, दिन को और बना रहा गर्म

वहीं, रात का चढ़ता पारा, राजधानी लखनऊ में दिन को और भी गर्म बना रहा है। झुलसाने वाली इस गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सोमवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, तो रात का 29.4 डिग्री दर्ज हुआ।

70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक तीन कारणों की वजह से स्थिर पारे के बीच भी लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता और पछुआ हवा की वजह से दिन में गर्मी बढ़ रही है। तीसरा प्रमुख कारण है रात के पारे में बढ़ोतरी होना। न्यूनतम तापमान अधिक होने से दिन की शुरुआत ही गर्म होती है। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें बढ़ोतरी होने लगती है।

फिलहाल मानसून दूर

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल मानसून प्रदेश में कब प्रवेश करेगा इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लगातार मॉनिटरिंग जारी है।

Exit mobile version