Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इस रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Heavy Rain

Heavy Rain

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्‍सों में मॉनसून की वापसी के दौरान जमकर बारिश (Rain) हो रही है। IMD ने देश के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में बना गहरा दबाव क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना जताई है। इस वजह से 16 झारखंड, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में 11 से 20 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

16 सितंबर को दक्षिणी बिहार, झारखंड, उत्तर-पश्चिम ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश की संभावना है। 17 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम व पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश (Rain) का अनुमान है। 18 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 18 सितंबर से तेज हवाओं का दौर थम जाएगा। हालांकि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी पर 35 से 55 किमी तक की हवाएं अगले पांच दिनों तक जारी रहेंगी। मछुआरों को 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

शंघाई में सबसे खतरनाक तूफान बेबिनका की दस्तक, 151 km की रफ्तार से चल रही है आंधी

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद कुल 38 सड़कें बंद हो गयीं और 11 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हुईं हैं। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के छह जिलों में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

Exit mobile version