Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Heavy Rain

Heavy rain

लखनऊ। बुधवार की सुबह राजधानी में हुई झमाझम बारिश के बाद दिन के समय धूप निकलने से उमस बढ़ गई। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लगभग 30 जिलों समेत छह अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में हवा का कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ लाइन) बनने शुरू हो चुका है।

वर्तमान में यह ट्रफ लाइन गोरखपुर, गया और पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर पूर्व की ओर सक्रिय है। इसके परिणाम में छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य और उत्तराखंड से सटे कुछ जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी है। इन जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी गुरुवार से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक हमीरपुर, जालौन, झांसी ,ललितपुर ,महोबा और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

यूपी के इन 25 ज‍िलों में होगी भारी बारिश (Heavy Rain)

आगरा, अलीगढ़, औरैया, बांदा , बिजनौर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, सोनभद्र और उन्नाव के आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश भर में तेज झोंके धार हवा के साथ गरज चमक और छिटपुट बरसात की भी संभावना है।।

झमाझम बार‍िश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Exit mobile version