Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हैदराबाद में तेज बारिश से आई बाढ़, IMD का अलर्ट जारी

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के चलते अफरा-तफरी मची हुई है। शुक्रवार देर रात यहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया हैं। वहीं, सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को खासी दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोगों के घरों के अंदर भी बारिश का पानी पहुंचने लगा है।

बाढ़ में बह गए दो लोग

बाढ़ में यहां 2 लोगों के बह जाने की खबर है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, वनस्थली के कई हिस्सों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पानी भरने से कई जगह लोग फंस गए। उन्हें सुरक्षित निकाला गया हैं।

कोरोना के नए केसों में आई कमी, बीते 24 घंटे में मिले 19,740 मरीज

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने बारिश को लेकर कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

Exit mobile version