Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रसवे पर भीषण सड़क हादसा,  तेज रफ्तार इनोवा बस में घुसी, चार की मौत

Accident on Yamuna Expressway

Accident on Yamuna Expressway

गौतम बुद्धनगर में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी।

हादसे में इनोवा सवार चार लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली-आगरा हाइवे पर चलती कार चालक की गोली मारकर हत्या, हमलावार फरार

इसमें इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस को इनोवा को बस के नीचे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद शवों को भी निकाला जा सका।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर हुआ है। जहां यह घटना हुई है वो बीटा टू थाना क्षेत्र के तहत आता है। हादसे में घायल शख्स को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version