Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेलिकॉप्टर क्रैश: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

तमिलनाडू के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान आज निधन हो गया।

8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे। बुधवार को वे जिंदगी की जंग को हार गए। भारतीय एयरफोर्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

यूपी के देवरिया के रहने वाले थे वरुण

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। उनका इलाज वेलिंग्टन के अस्पताल में चल रहा था। बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे। वरुण ग्रुप कैप्टेन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं। अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था।

वरुण सिंह के पिता भी रह चुके सेना में

कैप्टन वरुण सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनकी उम्र 42 साल थी। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुम्बई में नेवी में हैं। उनकी पत्नीण गीतांजली एक बेटा रिद रमन और बेटी आराध्या हैं।

Exit mobile version