• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे CM, आज चंपई सोरेन दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Writer D by Writer D
03/07/2024
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Hemant Soren

Hemant Soren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को मिल सकती है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।

8 बजे इस्तीफा दे सकते हैं चंपई सोरेन

सूत्रों ने कहा कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया है।

पार्टी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को लाने का फैसला लिया गया है।’ सूत्रों की मानें तो सीएम चंपई सोरेन आज देर शाम करीब 8 बजे अपना इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने झारखंड गठबंधन के सभी विधायकों और मंत्रियों को राजभवन जाने के लिए 7 बजे तैयार रहने को कहा है।

पांच महीने बाद जेल से बाहर आए हैं हेमंत (Hemant Soren) 

अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड राज्य के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए।

हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमीन घोटाले मामले में मिली जमानत

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Tags: #ranchi newshemant sorenJharkhand newsNational news
Previous Post

हाथरस हादसाः फुल एक्शन में सीएम योगी, सर्किट हाउस में की घटना की समीक्षा

Next Post

IAS अनुज कुमार झा बने निदेशक स्थानीय निकाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
IAS Anuj Kumar Jha

IAS अनुज कुमार झा बने निदेशक स्थानीय निकाय

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

नशामुक्ति के कार्य में स्वयंसेवकों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए : मुख्यमंत्री

23/09/2024

‘रेमडेसिविर’ की कालाबाजारी करते RML का डॉक्टर व KGMU के संविदाकर्मी गिरफ्तार

09/06/2021
1 लाख रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, Flipkart की इस डील ने मचा दी हलचल

iPhone 16 Pro Max खरीदने का है बेस्ट मौका, यहां मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

29/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version