• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज झारखंड के 14वें CM बनेंगे हेमंत सोरेन, आज शपथग्रहण समारोह ये दिग्गज होंगे शामिल

Writer D by Writer D
28/11/2024
in Main Slider, झारखंड, राजनीति
0
Hemant Soren

Hemant Soren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड को आज उनका 14वां मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत (Hemant Soren) राज्य के 14वें सीएम के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। गुरुवार शाम 4 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) (49) का यह मुख्यमंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल होगा। सोरेन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करके जीत हासिल की है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटें मिलीं।

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने जीत के बाद अपने भाषण में कहा, ‘हमारे नेतृत्व पर विश्वास करने के लिए मैं झारखंड के लोगों का आभारी हूं। यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। यह लोगों की जीत है।’ हेमंत सोरेन ने जनता से अपने शपथ समारोह में शामिल होने की अपील की है और एक यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है, जहां इस कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकता है।

ये मेहमान होंगे शामिल

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघायल के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदय स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, AAP नेता मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह और लोकसभा सांसद पप्पू यादव शामिल होंगे।

Tags: hemant sorenJharkhand newsNational newsnew cm of jharkhand
Previous Post

हिन्दू परिवार के साथ हैवानियत, गर्भवती महिला समेत चार की हत्या

Next Post

आज से नर्सरी एडमिशन शुरू, जाने किस क्राइटेरिया को मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami offered prayers at the temple of Maa Dhari Devi
Main Slider

आपदा से जूझ रहे प्रदेश के लिए मां धारी देवी से आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम धामी, भावुक हुए श्रद्धालु

20/09/2025
Sex Racket
Main Slider

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

20/09/2025
CM Nitish Kumar
बिहार

सीएम नीतीश ने विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

20/09/2025
PM Modi
Main Slider

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो है…, भावनगर में बोले पीएम मोदी

20/09/2025
BJP-JDU
Main Slider

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

20/09/2025
Next Post
Nursery Admission

आज से नर्सरी एडमिशन शुरू, जाने किस क्राइटेरिया को मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना Corona in UP

यूपी में कोरोना वायरस रोज तोड़ रहा है रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6777 नए मामले

06/09/2020
Monali Thakur

मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी, शख्स पर भड़की सिंगर

01/07/2024
swatantra dev

स्वतंत्र देव का विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा, केशव मौर्य को मिली ज़िम्मेदारी

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version