Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे : सीएम धामी

dhami

dhami

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Dhami) ने कहा कि हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके ओर से किए गए कार्य हमेशा समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।

बुधवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Dhami) ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘हेमवती नंदन भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व बहुगुणा के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें उनके जीवन पर लिखित पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिलना हर्ष का विषय है।

मुख्यमंत्री (Dhami)  ने कहा कि उन्होंने अपने विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पहाड़ों के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किए।

मुख्य सचिव पहुंचे बद्रीनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री (Dhami)  ने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है। सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाए जाने के लिए सुचारू रूप व्यवस्था से की गई है।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

योगी सरकार मेरठ में कोविड कमांड सेंटर को फिर से करेगी सक्रिय

Exit mobile version