Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

’अरे अखिलेश! आंखे खोलो, उप्र में लग रही फ्री वैक्सीन : सिद्धार्थ नाथ सिंह

Siddharth Nath Singh

Siddharth Nath Singh

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस और सपा पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि ’अरे अखिलेश! आंखें खोलो, उप्र में फ्री वैक्सीन लग रही है।

वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इनका पत्र लिखकर सुझाव देना राजनीतिक हथकंडा है। अपनी खोई हुई जमीन पाने का प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री का फर्जी विशेषाधिकारी बनकर करते थे ठगी, सरगना समेत चार गिरफ्तार

श्री​ सिंह ने कहा कि सपा मुखिया वैक्सीनेशन को लेकर लगातार फिजूल बयान दे रहें है। ब्लैक फंगस के इलाज को लेकर भी वह भ्रम फैला रहें हैं। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना से लोगों को कैसे बचाया जाए, इसके सुझावों वाले पत्र लिखकर राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन पाने का प्रयास कर रही हैं। इस आपदा के वक्त में प्रदेश सरकार के साथ मिलकर उन्हें जनता की सेवा करनी चाहिए न कि घटिया राजनीति।

उन्होंने कहा पहले तो अखिलेश ने वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताया और इसके बारे में दुष्प्रचार किया। फिर उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए नीति की बात की। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन मुफ्त लगाने की बात कही। और अब वह कह रहें है कि सत्ता में आने पर वह 2022 में सभी को फ्री में वैक्सीन लगवाएंगे। वास्तव में अखिलेश यादव सत्ता के सपने में इतने अंधे हो गये है कि योगी सरकार प्रदेश में लोगों को जो फ्री में वैक्सीन लगवा रही है उसे वह देख भी नहीं पा रहे हैं।

‘मेरी लाइन्स, कोरोना मुक्त लाइन्स’ अभियान का DGP एचसी अवस्थी ने किया शुभारम्भ

प्रियंका वाड्रा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सवाल पूछा है कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी क्या ऐसा ही पत्र लिखा है! अगर नहीं तो क्यों नहीं?

 

Exit mobile version