• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मारा गया हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला, IDF ने कहा- अब नहीं डरा पाएगा दुनिया को

Writer D by Writer D
28/09/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Nasrallah

Nasrallah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल अवीव। इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नरसल्लाह (Nasrallah )  को लेकर एक बड़ा दावा किया है। इजरायल का दावा है कि, हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा। इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह चीफ के मारे जाने की पुष्टि की है।

इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नरसल्लाह (Nasrallah ) को मारने का दावा किया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।’ आईडीएफ प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक बयान में कहा, ‘हमने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह और दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कराकी समेत अन्य कमांडरों को मार गिराया है।’

आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा कि नसरल्लाह के साथ-साथ हिजबुल्लाह (Nasrallah ) के अन्य कमांडर भी मारे गए। नसरल्लाह को तब निशाना बनाया गया जब वह बेरूत के दाहिया में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर में मौजूद था। इजराइली सेना ने कहा कि दाहिया में हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर अंडरग्राउंड है। आईडीएफ ने कहा कि यह हमला तब किया गया जब हिजबुल्लाह के टॉप अफसर अपने मुख्यालय में थे और इजराइली नागरिकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लगे हुए थे। इजराइल ने रात भर बंकर बस्टर बम से लेबनान में तबाही मचाई।

माना जा रहा है कि दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्लाह हेडक्वार्टर पर शुक्रवार को हुए इजरायली एयरस्ट्राइक में नसरल्लाह और उसकी बेटी जैनब मारे गए।

‘जिंदा है नसरल्लाह लेकिन…,’ इजराइल के एयर स्ट्राइक के बाद हिजबुल्लाह का दावा

हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 60 बंकर रॉकेट दागे। इस दौरान इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। इजराइली सेना का दावा है इस भीषण हमले में हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर पूरी तरह से तबाह हो गया। हिजबुल्लाह मुख्यालय में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। जो भी अंदर था सभी लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के साथ कल शाम से ही संपर्क टूट गया था, जब इजराइल ने यह दावा किया था कि उसने बेरूत हमले में उसे मार गिराया है।

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का जन्म 31 अगस्त 1960 को बेरूत के बुर्ज हम्मूद में हुआ था। जब वह हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था तब उसकी उम्र महज 22 साल थी। 1992 में नसरल्लाह इस ग्रुप का नेतृत्व करने लगा। इस समय उनकी उम्र करीब 32 साल थी। हसन नसरल्लाह के नेतृत्व में हिजबुल्लाह ग्रुप की लोकप्रियता काफी बढ़ी। 64 साल की उम्र में नसरल्लाह को लेबनान में एक बड़ा नेता माना जाता था।

Tags: hassan nasarallahinternational NewsIsrael Air Strike
Previous Post

गो-संरक्षण के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, कब्जा मुक्त हुई 27 हजार हेक्टेयर से अधिक गोचर भूमि

Next Post

रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम इस दिन होगी रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Next Post
Ramayan: The Legend of Prince Ram

रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम इस दिन होगी रिलीज

यह भी पढ़ें

लूट के बाद व्यापारी को जिंदा जलाया

व्यापारी से 11 लाख रूपए लूटे फिर कार समेत जिंदा जला दिया, जांच में जुटी पुलिस

08/10/2020
Savin Bansal

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय व्यथितों का उत्पीड़न नही है क्षम्यः डीएम

09/12/2025
Cooking

इन 6 राशियों के जातकों को होता हैं खाना पकाने का शौक, हाथ में हैं इनके स्वाद

18/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version