Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुर्गा विसर्जन समारोह में घुसी तेज रफ्तार कार, पहिए के नीचे आया बच्चा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन समारोह में जुटे लोगों को एक कार ने कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चा घायल हो गया है। घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के समीप बजरिया तिराहे के करीब की है।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के रेलवे स्टेशन के पास बजरिया तिराहे पर शनिवार-रविवार की रात दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होना था। दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए कार्यक्रम में काफी भीड़ जुटी थी। समारोह चल ही रहा था कि एक कार अचानक भीड़ के बीच घुस गई। इसी बीच तेज रफ्तार से कार के चालक ने गाड़ी को रिवर्स लिया। इस दौरान एक बच्चा कार के पहिए के नीचे आ गया।

कार के पहिए के नीचे आया बच्चा घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार हुआ। चिकित्सकों ने बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक कार रिवर्स होते दिख रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार में दो से तीन लोग सवार हैं।

हादसे को भोपाल पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस कार का नंबर निकालने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को कार ने कुचला था। इस हादसे में एक की मौत हो गई थी जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे।

Exit mobile version