• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दंपप्ति सहित पांच लोग घायल

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
road accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गजरौला/रजबपुर। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सलारपुर के समीप मुरादाबाद की दिशा से आ रही कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार सवार दंपति सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला सहित दो की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के चकरौता निवासी हरीश, विजय, गणेश चंद्रा व उसकी पत्नी सुमन चंद्रा और दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी मनीराम शनिवार की तड़के चार बजे कार से दिल्ली जा रहे थे।

इधर नेशनल हाईवे पर झनकपुरी के निकट ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे कार सवार दंपति सहित पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर सुमन चंद्रा और मनीराम की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

मनीराम को दिल्ली और सुमन चंद्रा को मेरठ ले जाया गया। उपचार के दौरान मनीराम व सुमन चंद्रा की मौत हो गई। दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों में दोनों की मौत हुई। वहीं पर दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। रजबपुर थाना प्रभारी संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे में घायल महिला सहित दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: accident newsAmroha newsup news
Previous Post

पारिश्रमिक भुगतान में लापरवाही बरतने पर 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस

Next Post

पुलिस बूथ के पास युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी ताऊ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने की व्यापक तैयारी

27/06/2025
CM Yogi
Main Slider

एक बार फिर लापरवाह अफसरों पर चला सीएम योगी का चाबुक, नहीं सुधरे तो होगी बड़ी कार्रवाई

27/06/2025
सिद्धार्थनगर

पुलिस चौकी शुद्धोदन पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

27/06/2025
Kanwar Yatra
Main Slider

शिव भक्तों की आस्था का सम्मान हमारा कर्तव्य…, दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर बोले दुकानदार

27/06/2025
CM Dhami
Main Slider

जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में जाए तेजी: सीएम धामी

27/06/2025
Next Post
murder

पुलिस बूथ के पास युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी ताऊ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Cloves

किस्मत बदल सकती है छोटी सी लौंग, जानें इसका चमत्कार

10/08/2023
Potato

उत्तर प्रदेश के आलू का विदेशों में बज रहा डंका, उपजाऊ मिट्टी की कमाल

31/08/2023
kangna ranaut

कंगना रनौत : ‘मेरे ड्रिंक में ड्रग्स मिलाते थे, ताकि पुलिस के पास न जाऊं’

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version