Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को रौंदा, नौ की मौत, कई घायल

Jaguar

Jaguar Accident

अहमदाबाद । अहमदाबाद में गुरुवार सुबह इस्कान टेंपल के फ्लायओवर पर तेज जगुआर (Jaguar)  ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें नौ की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सरखेज गांधीनगर हाईवे पर यह हादसा हुआ है। अभी तक हादसे में नौ लोगों के मौत की घोषणा की जा चुकी है, जबकि 15 लोग घायल हैं।

घटना रात एक बजे की बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग थार और डंपर की टक्कर देखने को जुटे थे। तभी 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई जगुआर (Jaguar) ने लोगों को रौंद दिया।

मणिपुर हैवानियत पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, अक्षय बोले- वीडियो देख हिल गया हूं

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Exit mobile version