Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्घों को रौंदा, चालक फरार

accident

accident

लखनऊ। काकोरी इलाके में अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्घों को रौंद दिया। वृद्घ किसानों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोषी चालक गाड़ी समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी काकोरी ने बताया कि ग्राम दुर्गागंज मजरा टाउन एरिया निवासी 55 वर्षीय रामकिशन और 65 वर्षीय हरदया जायसवाल बुधवार सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। दोनों वृद्घ टहल रहे थे, इसी दौरान यूनिक कान्वेन्ट स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर लहुलूहान हो गए। हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। यह देख दोषी चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला।

तमाशबीन बने लोगों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक घायलों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोषी चालक के खिलाफ मृतक रामकिशन के पुत्र देशराज ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक किसान थे।

पुलिस दोषी चालक की शिनाख्त करने के लिए कैमरे की फुटेज हांसिल करने के प्रयास में जुटी है।

Exit mobile version