Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फर्नीचर शोरूम में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, दंपति के बीच चले डंडे और चाकू

beaten

beaten

नई दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के खिचड़ीपुर में एक फर्नीचर शोरूम में खूब ड्रामा हुआ। पति-पत्नी (दंपति) ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। महिला ने पति पर डंडे से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया जबकि युवक ने पत्नी पर चाकू मारने का आरोप लगाया।

सारा विवाद किसी बाहरवाली को लेकर था। पहले पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर 23 जुलाई को पति के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इसके बाद 31 जुलाई को पति ने भी पत्नी के खिलाफ चाकू से हमला करने की शिकायत दी। पुलिस के बयान पर पुलिस ने महिला के खिलाफ भी धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक महताब और सारा का विवाह सितंबर 2002 में हुआ था। महताब का फर्नीचर का कारोबार है। इसका खिचड़ीपुर इलाके में शोरूम है। वह खुद परिवार के साथ गाजियाबाद के वैशाली में रहता है। दोनों के यहां एक बेटा व बेटी है।

आरोप है कि सारा पिछले कुछ दिनों से अपने पति पर शक करती है। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है। तनाव की वजह से महताब ने एक माह से अपने माता-पिता के साथ मंडावली में रहना शुरू कर दिया था। आरोप है कि 20 जुलाई को सारा पति के शोरूम पर पहुंची। इस बात से महताब नाराज हो गया। सारा चाहती थी कि महताब बकरीद अपने बच्चों के साथ मनाए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि महताब ने अपनी पत्नी का फोन तोड़कर उस पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। पड़ोसियों ने दोनों को छुड़ाया। बाद में सारा ने एलबीएस में अपना इलाज करवाया।

23 जुलाई को उसने पति के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने महताब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। महताब ने भी बाद में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर 31 जुलाई को सारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version