Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर जारी है। राज्य में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण जहां प्रदेश में करीब 100 सड़के अवरूद्ध हो गई है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं लोगों को तपती ऊमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। उधर मौसम विभाग ने प्रदेश में मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 24 व 25 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव मिले ,संक्रमितों की संख्या 771 पहुंची

प्रदेश में मानसून तबाही लेकर आती है। हर साल करोड़ों रूपए का नुकसान राज्य में सार्वजनिक संपत्ति व निजी स पत्ति को होता है। इस बीच प्रदेश के कई स्थानों पर सोमवार देर रात तथा मंगलवार सुबह जमकर मेघ बरसे।

गत 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश गुलेर में 61 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसी तरह बारिश शिमला में 8.5, सुंदरनगर में 6.8, भुंतर में 16.6, कल्पा में 3, धर्मशाला में 27.4, ऊना में 20.4, नाहन में 37.8, केलांग में 5, पालमपुर में 50.4, सोलन में 4.8, मनाली में 6, मण्डी में 15.5, बिलासपुर में 36, डलहौजी में 6 तथा कुफरी में 14 मिलीमीटर दर्ज की गई।

अभी तक 1962.90 लाख रुपए का नुकसान

बारिश के कारण प्रदेश में नुकसान भी हुआ है। इसी कड़ी में गत 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण मलवा गिरने से 100 सड़के अवरुद्ध हो गई है। इसमें सबसे अधिक सड़के मण्डी जोन में बंद हुई हैं। यहां पर 85 सड़कं बंद हुई है।

इसके अलावा शिमला जोन में 7 व हमीरपुर जोन में 8 सड़के बंद हैं। अभी तक बारिश के कारण 1962.90 लाख रुपए का नुकसान होने का अुनमान है। उधर लोग निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए 113 मशीनें लगाई हुई हैं।शिमला में 17.7 डिग्री सैल्सियस तापमान

उधर मंगलवार को अधिकतम तापमान शिमला में 17.7 डिग्री सैल्सियस, सुंदरनगर में 24.8, भुंतर में20.2, कल्पा में 14.5, धर्मशाला में 25.2, ऊना में 31, नाहन में 24, सोलन में 30, कांगड़ा में 25.7, बिलासपुर में 25, हमीरपुर में 24.8, च बा में 25.7, डलहौजी में 16.4 तथा कुफरी में 10.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 जुलाई तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।

Exit mobile version