Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिमाचल के केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी first snowfall of season in Keylong

केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऊंचे पहाड़ी इलाके शनिवार को बर्फ की सफेद मोटी चादर से ढक गए, जिससे हिल स्टेशन जैसे केलांग और अधिक खूबसूरत नजर आने लगे। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

यह सीजन की पहली बर्फबारी रही जो कि लाहौल-स्पीति जिले में केलांग और इसके आस-पास के जगहों पर हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला और मनाली, जहां लंबे धूपभरे दिन निकल रहे हैं, वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.4 डिग्री और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

राजभवन में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल कुफरी में न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में यह 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकारी ने बताया कि लाहौल और स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर तक मध्य और निचली पहाड़ी इलाकों में मौसम काफी हद तक शुष्क रहेगा।

Exit mobile version