• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अक्षरा’ को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बोलीं- तीसरी स्टेज पर हूं…

Writer D by Writer D
28/06/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Hina Khan

Hina Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वो कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस खबर को फैन्स के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका इलाज शुरू हो चुका है। वो सभी के प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं।

एक्ट्रेस ने खुद कैंसर की बीमारी का खुलासा किया, तो हर कोई शॉक नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताते हुए लिखा- मेरे बारे में कुछ रूमर्स चल रहे हैं। मैं आप सभी से एक जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं।

‘खासकर उन लोगों से जो मुझे प्यार करते हैं। मेरी परवाह करते हैं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है। ये तीसरी स्टेज पर है। इसका इलाज शुरू हो चुका है। कई परेशानियों से जूझने के बावजदू मैं आप सभी को भरोसा दिला रही हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी से पूरी तरह लड़ने के लिए तैयार हूं। इस वक्त मैं वो हर चीज करने के लिए तैयार हूं, जो मुझे मजबूत बनाए रखेगी।’

प्राइवेसी का ख्याल रखें

ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताते हुए हिना (Hina Khan) ने कहा कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा- मुझे आपके प्यार और सम्मान की कद्र है, लेकिन इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। मुझे और मेरी फैमिली को पूरा यकीन है कि मैं कैंसर की जंग जीतकर जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। पर तब तक थोड़ा ध्यान रखें। इस वक्त मुझे आपके प्यार और दुआओं की बहुत जरूरत है।

हिना खान (Hina Khan) को टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता शो में अक्षरा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस शो में उन्होंने संस्कारी बहू की भूमिका निभा कर घर-घर अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्हें बिग बॉस 11 में देखा गया। हिना शो की विनर नहीं बनीं, लेकिन बिग बॉस से उनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई थी।

DRDO की एक और उपलब्धि, ABHYAS का किया सफल परीक्षण

टेलीविजन शोज के अलावा उन्होंने वेब शो और मूवीज में काम किया है। हिना खान कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

पापा की मौत से टूटीं

हिना खान (Hina Khan) अपने परिवार के काफी क्लोज हैं। वो अकसर इंटरव्यू में अपने मम्मी-पापा और भाई का जिक्र करती दिखती हैं। 2021 में उनके पापा असलम खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिस वक्त उनके पापा की डेथ हुई, वो कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं। पापा के जाने के बाद हिना खान बुरी टूट गईं और आज तक उन्हें खोने का गम भूला नहीं सकी हैं। एक इंटरव्यू में हिना ने अपने पापा के बारे में बात करते हुए कहा था कि आज वो कई चीजों को लेकर चुप हैं। क्योंकि वो नहीं चाहती हैं कि वो अपने पापा को दिया वादा तोड़ें।

हिना अकसर अपने पापा के लिए सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की यही छोटी-छोटी चीजें बताती हैं कि वो अपने पापा के कितना करीब थीं। आज भी उनके लिए पापा के बिना जीना मुश्किल नजर आता है।

एक्ट्रेस की लव लाइफ की बात करें, तो वो कई सालों से रॉकी जायसवाल संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी।

Tags: Breast CancerHina Khantv gossipsye rishta ka kya kahlata hai
Previous Post

नीट पेपर लीक मामले में लोकसभा में जमकर हंगामा, एक जुलाई तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Next Post

जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर और अंदर भरा पानी, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi to inaugurate 'Seva Teerth' tomorrow
Main Slider

अब सेवा तीर्थ से चलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

12/02/2026
OBC Commission
Main Slider

पंचायत चुनाव से पहले बनेगा OBC आयोग, योगी सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

12/02/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

महाशिवरात्रि पर कोसमनारा बाबाधाम जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय

12/02/2026
AK Sharma responded to the opposition's objections in the House.
Main Slider

एके शर्मा ने सदन में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर किया करारा प्रहार

12/02/2026
CM Dhami
Main Slider

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

12/02/2026
Next Post
Water filled outside Atishi's house

जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर और अंदर भरा पानी, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

Smriti Irani

‘हर गांव में जाकर काम किया मैंने…’, अमेठी में करारी हार के बाद बोलीं स्मृति ईरानी

04/06/2024
arrested

महिला की हत्या का खुलासा, हत्यारोपी पति व ससुर समेत चार लोग गिरफ्तार

22/02/2021
pradeep kumar

UPSC परीक्षा 2019 के टॉपर प्रदीप के आए 52.9% मार्क्स

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version