Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

समंदर किनारे इस ड्रेस में हिना ने दिखाया दिलकश अदाएं, कैट वॉक करती आई नजर

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर करने वाली हिना खान इन दिनों मालदीव हैं। जहां वह वेकेशन का एंजॉय कर रह रही हैं। इस वेकेशन पर हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल और उनकी फैमिली के साथ हैं।

इसी बीच हिना ने रिजॉर्ट से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह इतराती हुई देखी जा सकती हैं।

वीडियो में हिना समंदर के बीच बने रिजॉर्ट के बाहर कभी कैट वॉक करती तो कभी आराम फरमाती दिख रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में श्रीलंकाई सिंगर योहानी का गाना ‘मानिके मगे हिते’ सॉन्ग बज रहा है जिस पर हिना इतराती दिख रही हैं। मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में हिना बवाल लग रही हैं।

अनिल कपूर को याद आया अपना बचपन, शेयर की ये बात

मालदीव वेकेशन के दौरान हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह इस वेकेशन के हर मूवमेंट को कैमरे में कैद कर अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं।

हाल ही में हिना को एक्टर शाहीर शेख के साथ ‘बारिश बन जाना’ म्यूजिक एलबम में देखा गया। गाने में दोनों की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। वहीं गाना लोगों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है।

Exit mobile version