Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संसदीय एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनका अनुभव बेजोड़ था : बिरला

Tribute to Pranab Mukherjee

Tribute to Pranab Mukherjee

नयी दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया ।

श्री बिरला ने अपने सन्देश में कहा “भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। पांच दशक से भी अधिक के अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश की अनुकरणीय सेवा की। संसदीय एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनका अनुभव बेजोड़ था जो उनकी कार्यशैली में स्पष्ट: परिलक्षित होता था।”

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत संबंधों में राजनीतिक जुड़ाव को उन्होंने कभी बाधा नहीं बनने दिया। व्यक्तित्व की इसी खूबी के कारण वे जटिल विषयों में भी राजनीतिक सहमति बनाने में सफल हो पाते थे। उनके कुशल मार्गदर्शन में देश में अनेक महत्वपूर्ण नीतियों का निर्धारण हुआ जो आज भी पथ प्रदर्शित करती हैं।

तो ऐसा रहा प्रणब मुखर्जी का क्लर्क से राष्ट्रपति बनाने तक का सफर

श्री बिरला ने कहा कि दृढ़इच्छा शक्ति से परिपूर्ण प्रणवदा के लिए देशहित सर्वोच्च रहा। उनका निधन हम सब के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं।

Exit mobile version