Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के लिए खुद उसके राजकुमार बोझ बन गए हैं : सुशील

susheel modi

सुशील कुमार मोदी

राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कृषि कानून के विरोध में पुस्तिका जारी करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि हताश श्री गांधी किसान आंदोलन को हवा देने के लिए झूठ का ब्लोअर चला रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस के राजकुमार (श्री गांधी) पहले सत्ता के नशे में इतने चूर थे कि अपनी पार्टी की सरकार के फैसले की कॉपी सार्वजनिक रूप से फाड़ कर तत्कालीन प्रधानमंत्री का अपमान कर देते थे।

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू, खोदे जा रहे हैं 50 फुट गहरे गड्ढे

सत्ता जाने के बाद वे हताशा में कभी छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं, कभी राफेल विमान खरीद पर झूठ बोलते हैं, ‘चौकीदार चोर है’ जैसा घटिया बयान देते हैं और अब किसान आंदोलन को हवा देने के लिए लगातार झूठ का ब्लोअर चला रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि जन्मजात राजा होने का राहुल गांधी का अहंकार इतना बड़ा हो गया है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी और देश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नहीं पहचानते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए खुद उसके राजकुमार बोझ बन गए हैं।

Exit mobile version