Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल

Police Encounter

police encounter

बस्ती जिले में सोमवार सुबह पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम की हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई।

इस बीच बदमाश सहित एक सिपाही नीरज पासवान घायल हो गए। पुलिस ने घायल हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 12 बोर का अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश के खिलाफ रंगदारी, हत्या का प्रयास सहित 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खोराखर गांव का है। जानकारी के अनुसार नगर थाना के पिपरा गौतम निवासी हिस्ट्रीशीट संतोष सिंह चोरी की बाइक लेकर जा रहा था। इस बीच बड़ेवन चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। संतोष को आता देख पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर उसको रोकने का इशारा किया.

बाइक रोकने की जगह वो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस बीच एक गोली संतोष के पैर पर लगी. जिससे वो घायल होकर गिर गया। उसके गिरते ही पुलिस ने उसको दबोच लिया। बदमाश की गोली सिपाही नीरज पासवान के बाए हाथ में लगी। जिससे वो घायल हो गए।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि, पुलिस बड़ेवन चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही नीरज पासवान घायल हो गए। पुलिस की एक गोली संतोष के पैर में लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में 20 मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version