Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ह्रदयनारायण दीक्षित को मिलेगा अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान

HN Dixit

HN Dixit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित (HN Dixit) को अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया है।

ह्रदयनारायण दीक्षित (HN Dixit) ने कहा कि भारत रत्न अटल जी के नाम पर सम्मानित होना मेरे लिए गौरव का विषय है। यह मेरे लिए अपार हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि यह मेरे पूरे जीवन के परिश्रम का सम्मान है। मुझे पहले भी कई पुरस्कार मिले लेकिन अटल जी के नाम से पुरस्कृत होकर मैं अभिभूत हूं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं भारतीय दर्शन, संस्कृति, धर्म आदि विषयों पर लिखता रहा हूं। मेरी लगभग 32 किताबें, विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 12 हजार आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। मेरी पत्रकारिता और लेखन पर पीएचडी हो चुकी है। मेरी अब तक की पूरी लेखनीय पर सम्पूर्ण वांग्मय भी प्रकाशित हो चुका है।

राम मंदिर को जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 797 करोड़ मंजूर

हृदयनारायण दीक्षित (HN Dixit) को मध्य प्रदेश सरकार ने ‘गणेश शंकर विद्यार्थी’ पुरस्कार और कुमारसभा पुस्तकालय कोलकाता द्वारा डॉ हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान जैसे बड़े पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा मध्य प्रदेश द्वारा ‘राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान’,राष्ट्रधर्म का ‘भानु प्रताप शुक्ल पत्रकारिता सम्मान और राजस्थान के छोटी खाटू पुस्तकालय का ‘दीनदयाल उपाध्याय’ सम्मान प्राप्त हो चुका है।

Exit mobile version