Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशि: झारखंड ने फाइनल में बनाई जगह

Hockey Jharkhand

Hockey Jharkhand

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (National Sub Junior Men’s Hockey Championship) में हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) की टीम ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ (Hockey Chandigarh) को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले दोनों ही टीमों ने तीन-तीन गोल किए।

हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि चार से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में आज हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम के गोल कीपर राकेश बड़ा ने चंडीगढ़ के दो शॉट को रोककर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

इमा कप जिला कराटे प्रतियोगिता 25 जून से, 300 प्रतिभागी लेंगे भाग

उन्होंने बताया कि शूटआउट में हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) ने चार गोल, जबकि चंडीगढ़ दो ही गोल कर सकी। पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड के रोहित तिर्की, असीम एक्का, अमृत तिर्की और अभिषेक तिग्गा ने किया। इससे पूर्व संघर्षपूर्ण मैदानी खेल में दोनों ही टीम तीन-तीन गोल की बराबरी पर थे। इसके बाद दोनों टीमों का प्लांटी शूटआउट से निर्णय किया गया।

हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) टीम में अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा, एडिशन मिंज, राहुल मिंज आदि शामिल हैं। झारखंड टीम के सेमी फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर आदि ने बधाई दी है।

एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के लिए ‘SAAI’ ने दी इतने करोड़ रुपये की मदद

Exit mobile version