Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन जातकों के लिए बेहद अशुभ रहेंगे होलाष्टक, हो सकता है बड़ा नुकसान

Holashtak

Holashtak

इस बार होली (Holi) का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। इससे पहले  होलाष्टक (Holashtak) शुरू होने जा रहे हैं, जो कि 8 दिन तक रहेंगे। होलाष्टक (Holashtak) में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस साल होलाष्टक में शनि, सूर्य और राहु कुछ राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाले हैं।

18 मार्च को शनि उदय होंगे। कुंभ राशि में शनि का उदय हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है। वहीं, 14 मार्च को सूर्य गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। मीन राशि में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बनने जा रहा है। यह ग्रहण योग ज्योतिष में काफी अशुभ माना जाता है।

इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके कारण शनि, सूर्य और राहु का बुरा प्रभाव कुछ राशि पर पड़ेगा।

मकर राशि

होलाष्टक (Holashtak) पर ग्रहों की स्थिति का मकर राशि वालों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस समय अवधि में आपको कई क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होलाष्टक (Holashtak) के दौरान किसी प्रकार की हानि हो सकती है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए यह समय उत्तम माना गया है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को होलाष्टक (Holashtak) के दौरान मानहानि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version