Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Holi 2021: राशिनुसार होलिका दहन कर बनाए शुभ संयोग, मिलेगा शुभ परिणाम

Holika Dahan

Holika Dahan

28 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाना हैं जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं। इस दिन को भक्त प्रहलाद की भक्ति के लिए जाना जाता हैं और इस शाम को शुभ मूर्हत में होलिका दहन किया जाता हैं।

होलिका दहन में लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन में अगर राशिनुसार लकड़ी का इस्तेमाल किया जाए तो इसके शुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं राशिनुसार होलिका दहन किस तरह किया जाए।

मेष : इस राशि के लोग खैर या खादिर की लकड़ी अर्पित करें।

वृष : इस राशि के जातक गूलर की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें।

मिथुन : इस राशि के जातक अपामार्ग की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें।

कर्क : कर्क राशि के लोग पलाश की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें।

सिंह : इस राशि के लोग मदार की लकड़ी होलिका में डालेंगे तो फायदा होगा।

कन्या : इस राशि के जातक अपामार्ग की लकड़ी को होलिका दहन में अर्पित करें।

तुला : आपको गूलर की लकड़ी होलिका में डालने से लाभ होगा।

वृश्चिक : इस राशि के लोग खैर या खादिर की लकड़ी अर्पित करें।

धनु : इस राशि के लोगों के लिए पीपल की लकड़ी फलदाई रहेगी।

मकर : इस राशि वाले लोग होलिक दहन में शमी की लकड़ी अर्पित करें।

कुंभ : कुंभ राशि वाले लोग भी शमी की लकड़ी होलिक दहन में अर्पित करें।

मीन : इस राशि के लोगों के लिए पीपल की लकड़ी फलदाई रहेगी।

Exit mobile version