• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांके बिहारी मंदिर में उड़े गुलाल, ब्रज में शुरू हुआ 40 दिन का उत्सव

Writer D by Writer D
14/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Holi

Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। देश ही नहीं, दुनिया भर में ब्रज की होली (Holi) मशहूर है। वसंत पंचमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Thankur Banke Bihari Mandir)  में रंग गुलाल के साथ आज यह होली उत्सव शुरू हो गया। 40 दिन चलने वाले इस होली (Holi) उत्सव में बरसाने की लठमार होली से लेकर मथुरा और वृंदावन में गोबर, मिट्टी और रंगों की होली के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। होली उत्सव शुरू करने से पहले बुधवार की सुबह ठाकुर बांके बिहारी का भव्य श्रृंगार हुआ। भक्तों के सामने जब पीले वस्त्रों में ठाकुर जी सामने आए तो जोर का जयकारा लगाया और श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को बधाई दी।

इस मौके पर बांके बिहारी की ओर से गोसाइयों ने भक्तों के ऊपर गुलाल उड़ाया। इसी के साथ सेवाकुंज, राधावल्लभ और निधिवन मंदिर में भी भव्य और दिव्य होली का आयोजन हुआ। बता दें कि ब्रज की होली देश और दूनिया की होली (Holi)  से थोड़ी अलग होती है। यहां 40 दिनों तक चलने वाला होली उत्सव बसंत पंचमी को ठाकुर बांके बिहारी के श्रृंगार आरती के साथ शुरू होता है। इसके बाद मथुरा से लेकर वृंदावन और बरसाने से लेकर गोवर्धन तक होली उत्सव शुरू हो जाता है।

भक्तों ने आराध्य के साथ खेली होली (Holi) 

बुधवार को भी इसी परंपरा के तहत पूरे ब्रज में होली उत्सव शुरू हुआ। इसमें भक्तों ने पहले भगवान के साथ होली खेली और फिर अपने मित्रों और परिजनों को होली (Holi) का रंग लगाया। ब्रज की होली का दर्शन करने और इसमें हिस्सा लेने के लिए आज सुबह से ही बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला लगा था।

300 साल पुराना शंख, खंडित मूर्तियां…, यूपी के इस जिले में कुएं की खुदाई में क्या-क्या मिला

हजारों की संख्या में देशी विदेशी भक्त मंदिर पहुंचे हुए थे। श्रृंगार आरती के बाद जैसे ही बिहारी जी का पट खुला, एक साथ जयकारों की गूंज के साथ पूरा वृंदावन गूंज गया।

पीले फूलों से सजा मंदिर, सजा पीता भोग

लोगों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने आराध्य के दर्शन किए। इतने में भगवान की ओर से गोस्वामियों ने भक्तों के ऊपर गुलाल उड़ाने शुरू कर दिए। ऐसे में भक्त भी भगवान के इस प्रसाद का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए वहां पर नाचने और जयकारा लगाने लगे। देखते ही देखते संपूर्ण मंदिर रंग बिरंगे सतरंगे धनुष की तरह दिखने लगा। इस अवसर पर ठाकुर जी का मंदिर भी पीले फूलों से सजाया संवारा गया था। वहीं प्रसाद में भी पीत नैवेद्य रखे गए थे।

Tags: holi festivalholi utsavlatthmaar holimathur newsthakur banke bihari mandirup news
Previous Post

300 साल पुराना शंख, खंडित मूर्तियां…, यूपी के इस जिले में कुएं की खुदाई में क्या-क्या मिला

Next Post

बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
Rain Water

बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

यह भी पढ़ें

petrol-diesel price

सातवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानें अपने शहर के रेट

15/02/2021
AIADMK MLA A Bhaskar Corona positive

अन्नाद्रमुक के विधायक ए भास्कर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

05/09/2020
hardik pandya

हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को दिया अपना ‘मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड’

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version