• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

Writer D by Writer D
02/03/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Holi Milan function organised in Haryana Assembly

Holi Milan function organised in Haryana Assembly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा में सोमवार को होली (Holi) का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास, रंगों और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। बजट सत्र के दौरान मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट भाषण प्रस्तुत किए जाने के उपरांत, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पत्रकारों के साथ सेरेमोनियल गेट पर पहुंचे, जहां फूलों की होली खेली गई।

इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर होली (Holi) की शुभकामनाएं दीं और सद्भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। लोक कलाकारों ने हरियाणवी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। विधान सभा परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर दिखाई दिया और मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक दायित्वों के बीच कुछ पल आपसी आत्मीयता के साथ बिताए।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती भी इसी भावना पर आधारित होती है, जहां मतभेदों के बावजूद संवाद, सहयोग और सम्मान की परंपरा कायम रहती है।

उन्होंने कहा कि विधान सभा जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला सर्वोच्च मंच है, और यहां पर विभिन्न विचारधाराओं के लोग जनता की भलाई के लिए एकत्रित होते हैं। ऐसे में होली का यह पर्व हमें याद दिलाता है कि राजनीतिक मतभेद व्यक्तिगत संबंधों में दूरी का कारण नहीं बनने चाहिए। बल्कि विविधता में एकता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Tags: Holi
Previous Post

मुख्यमंत्री सैनी ने बतौर वित्त मंत्री पेश किया अपना दूसरा बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री सैनी ने बतौर वित्त मंत्री पेश किया अपना दूसरा बजट

02/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

02/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह: मुख्यमंत्री

02/03/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

यूपी में 3.93 लाख घरों की छत बनी बिजलीघर, बना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

02/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026

यह भी पढ़ें

BJP leader Manish Dwivedi died in a road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, भाजपा नेता की मौत

09/01/2025
Train

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

20/03/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराने के दिए निर्देश

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version