Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें होलिका दहन का मुहूर्त

holi

holi

होली (Holi ) का त्योहार सदियों से मनाया जाता है। इस दिन रंगों में सरोबार और उत्साह से लोग एक दूसरे से गले मिलते ​है। फागुन के महीने में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के त्योहार पर होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है।

होली (Holi ) एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। होली मनाने के पीछे पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई है। इस त्योहार में भाईचारे  की मिसाल देखने को मिलती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। होली रंगों का त्योहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, होली होलिका दहन से प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कथा जुड़ी हुई है।

इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाते हैं।

होली (Holi ) के त्योहार के दौरान, लोग गुझिया जैसी पारंपरिक मिठाइयों और ठंडाई जैसे पेय पदार्थों का आनंद लेकर जश्न मनाते हैं। ये स्वादिष्ट व्यंजन उत्सव के माहौल को बढ़ाते हैं । दोस्त और परिवार जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं और शानदार भोजन का आनंद लेते हुए त्योहार का आनंद उठाते हैं।

Exit mobile version