Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरेला पर्व पर 17 जुलाई को अवकाश घोषित

Harela festival

Harela festival

देहारादून। प्रदेश में लोकपर्व हरेला (Harela Festival) का पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर प्रदेश में हरेला पर्व पर आंशिक संशोधन करते हुए 17 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व (Harela Festival)  के लिए 16 जुलाई, रविवार को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।

बागेश्वर सरकार के दरबार में बेहोश होकर गिरे लोग, कार्यक्रम बीच में छोड़कर गए धीरेंद्र शास्त्री

इस संबंध में विचारोपरान्त आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व (Harela Festival) के लिए 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

Exit mobile version