• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉलीवुड की ‘द गॉडफादर’के 50 साल पूरे, प्रीमियर पर आए जाने माने सितारों

Jai Prakash by Jai Prakash
24/02/2022
in मनोरंजन
0
The Godfather

The Godfather

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हॉलीवुड| हॉलीवुड (Hollywood) की मशहूर फिल्म ‘द गॉडफादर’( The Godfather) ने अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर लॉस एंजेलिस में फिल्म का प्रीमियर रखा गया। ये फिल्म एक बार फिर थिएटर पर लौट रही है।हॉलीवुड(Hollywood)  की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों ने ‘द गॉडफादर’ ( The Godfather) फिल्म का नाम जरूर सुना होगा और ये फिल्म दर्शकों ने देखी भी होगी। ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी। फिल्म में क्राइम और थ्रिलर कूट-कूटकर परोसा गया था, जिसने उस समय में सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। इस मौके पर लॉस एंजेलिस के पैरामांउट थिएटर में फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें इस शानदार फिल्म के निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला शामिल हुए। इस मौके पर एक्ट्रेस डाएन कीटन और मार्लन ब्रैंडो भी नजर आए। हर किसी ने फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं।

‘द गॉडफादर’ ( The Godfather) अपने समय की सबसे शानदार फिल्मों मे से एक मानी जाती है। लेकिन आज के दर्शक भी क्राइम और थ्रिलर से भरी हुई फिल्मों में खूब पसंद करते हैं। ऐसे में फिल्म के 50 साल पूरे होने पर ‘द गॉडफादर’ को फिर से थिएटर में उतारने का फैसला लिया गया है। ये फिल्म इस हफ्ते 25 फरवरी यानी शुक्रवार को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं है।

‘द गॉडफादर’ ( The Godfather) फिल्म मारियो पुजो के उपन्यास ‘द गॉडफादर’ पर आधारित है। ये फिल्म शक्तिशाली इटालियन अमेरिकन परिवार पर केंद्रित है, जो अपराथ से जुड़े होते हैं। फिल्म में डॉन की भूमिका मार्लन ब्रैंडो निभाते हैं, जिनके बेटे की भूमिका में अल पचिनो होते हैं। अल पचिनो भी फिल्म में एक माफिया में जाकर शामिल हो जाते हैं। इसी तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें खूब क्राइम और थ्रिलर होता है। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हुए थे। फिल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय फिल्म रजिस्ट्री के लिए चना गया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने अकादमी पुरस्कार में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के निर्दशन में बनी फिल्म ‘द गॉडफादर’ ( The Godfather) में मार्लन ब्रैंडो और अल पचिनो के अलावा, जेम्स कान, रिचर्ड एस. कैस्टेलानो, रॉबर्ट डुवाल, स्टर्लिंग हेडन, जॉन मार्ले और डाएन कीटन ने अहम भूमिका निभाई थी।

Tags: hollywoodHollywood actorHollywood actor Will Smithhollywood actressHollywood actress Amazonhollywood actress photosHollywood actressesHollywood Anthology FilmHollywood directorhollywood film ExtractionThe Godfather
Previous Post

दिल्ली कौशल विश्वविद्यालय ने 43 पदों पर निकाली भर्ती, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Next Post

संजयलीला भंसाली की गंगूबाई से लेकर अन्य कई फिल्में थी विवादित

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
sanjye lila

संजयलीला भंसाली की गंगूबाई से लेकर अन्य कई फिल्में थी विवादित

यह भी पढ़ें

Hindi Teacher

इस राज्य को नहीं मिल रहे हिंदी टीचर, खाली रह गईं 2600 सीटें

18/10/2023
Anganwadi workers

गांव में एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बनीं कोरोना योद्धा

15/05/2021

BB 15: आपस में लड़े करण-तेजस्वी, घर की ये सदस्य बनी वजह

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version