Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भूमि विवद्द के चलते होमगार्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या, छह घायल

beaten

beaten

बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मोहनपुर गांव में सोमवार की रात भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मार पीट शुरू हो गयी। इस घटना में होमगार्ड केजवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जबकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान 50 वर्षीय राम लूटन सिंह के रूप में की गई है।

AIMIM सांसद सैयद इम्तियाज जलील कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version