Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जालसाजी कर किसान की जमीन हड़पने वाला होमगार्ड हुआ ड्यूटी मुक्त

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

लखनऊ। राजधानी में जालसाज होमगार्ड (Home gaurd) ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर फजीर्वाड़े (forgery) से जमीन हड़पने की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने आनन फानन आरोपी होमगार्ड को शुक्रवार से ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।

आपको बता दें कि ‘वॉयस आॅफ लखनऊ’ 31 मार्च के अंक में यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पीड़ित किसान को न्याय का भरोसा दिलाया है। वहीं किसान रामनारायन ने जालसाज होमगार्ड की शिकायत जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सहित जिला कमांडेंट होमगार्ड लखनऊ, एलआईयू विभाग व उपजिलाधिकारी सदर से होमगार्ड व उसके संगठित गिरोह के खिलाफ जांच कर कार्यवाई की गुहार लगाई थी।

खबर के अनुसार किसान राम नारायन की पैतृक जमीन को ग्राम ककडेहरी थाना गुडंबा लखनऊ निवासी होमगार्ड अमर सिंह यादव व प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार यादव ग्राम सूगामऊ थाना इंदिरा नगर ने साठगांठ कर अपनी पुत्री- पत्नी व अन्य साथियों के नाम चार प्लाट लिखवा लिये और किसान को पैसे भी नही दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि आरोपी अमर सिंह यादव उनका रिश्तेदार है, उसने कहा था कि रुपये मिल जाएंगे लेकिन समय बीतने पर वह टालमटोल करने के साथ ही किसान को धमकी भी देने लगा। किसान ने बताया कि अमर सिंह यादव लखनऊ सदर तहसील के तहसीलदार कोर्ट में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसने अपनी ऊंची रसूख का हवाला देते हुये उन्हें धमकाया कि रुपये नहीं देंगे।

ज्यादा बोलोगे तो जो तुम्हारी कुछ जमीन बची है वह भी लिखवा लेंगे और तुम कुछ भी नही कर पाओगे, हम तहसीलदार कोर्ट में कार्यरत हैं। तुम हमारा कुछ नही कर पाओगे। धमकी मिलने के बाद किसान को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। जांच के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना वजीरगंज कमिश्नरेट में आरोपी होमगार्ड अमर सिंह यादव व प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार यादव तथा इनके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित  406,420,506 व 120बी आईपीसी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी होमगार्ड के तहसीलदार के कोर्ट में ड्यूटी करने की जानकारी तहसीलदार सदर आनन्द तिवारी से लेनी चाही तो वह कार्यालय में नहीं मिले। वहीं जब फोन पर जानकारी चाही गई तो कई बार संपर्क करने के बाद भी उनका फोन नही रिसीव हुआ।

किसान की तहरीर के आधार पर आरोपी होमगार्ड अमर सिंह यादव सहित अन्य साथियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

आई.पी. सिंह

 एसीपी चौक कमिश्नरेट लखनऊ

किसान द्वारा की गई शिकायत के आधार पर थाना वजीरगंज में आरोपी होमगार्ड पर दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी होमगार्ड अमर सिंह यादव को ड्यूटी से हटा दिया गया है। होमगार्ड अमर सिंह यादव के मामले की जांच विभागीय इंस्पेक्टर प्रदीप श्रीवास्तव को सौप दी गई है आरोपों की सही पुष्टि होने पर निलंबन की कार्यवाई की जायेगी।

अतुल सिंह जिला कमांडेंट

Exit mobile version