Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गृहमंत्री की बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन लेवल में आई गिरावट

Anil Vij

Anil Vij

हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल विज को अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

अनिल विज की तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को लगाए जाने वाले जनता दरबार को रद्द कर दिया गया है।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अनिल विज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अनिल विज वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हो चुके हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी उनकी तबीयत में कुछ गिरावट आई थी।

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल, चार MLC के नाम हुए फाइनल

हालांकि, बीते कुछ दिनों से वह लगातार एक्टिव थे। लेकिन अब एक बार फिर तबीयत खराब होने के कारण वह विधानसभा का सत्र मिस कर सकते हैं।

Exit mobile version