Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किडनी स्टोन से निजात दिलाएंगे ये उपाय

किडनी (Kidney) मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। किडनी शरीर में पानी, केमिकल और मिनरल के स्तर को सही बनाए रखने का काम करती है। किडनी शरीर से नुकसानदायक टॅाक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करती है। इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों को खून तक पहुंचाने में भी किडनी ही सहायक होती है। गलत खान-पान की आदतों की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

किडनी स्टोन (Kidney Stone) भी किडनी से जुड़ी हुई समस्या है। कई लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी में स्टोन की समस्या से राहत मिलती है। आइए जानते हैं किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय…

किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं। पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॅाक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा पानी पीने से स्टोन की समस्या ठीक हो सकती है।

किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्यी दूर होती है। आपको बता दें नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल स्टोन को बाहर निकालने में सहायक होता है।

सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी स्टोन को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करना है। स्टोन में किडनी की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

अनार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अनार का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से आराम मिलता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं और अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

Exit mobile version