Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले हुक्का बार संचालक गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

कानपुर। बर्रा थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म (Rape) मामले में शुक्रवार को हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार (Arrested) किया। इसी हुक्का बार में छात्रा से दुष्कर्म हुआ था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करके न्यायालय में पेश करेगी।

एसीपी अभिषेक प्रकाश पांडेय ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया आरोपित कर्रही में एमजी कैफे (हुक्का बार) संचालक जरौली फेस-1 निवासी शोभित पाल है। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जबकि इस मामले में मुख्य आरोपित विनय ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा चुका है।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें रेपकांड के आरोपी अजय ठाकुर विधायक को केक खिलाते हुए दिख रहे हैं। विधायक से आरोपी की नजदीकी और अजय ठाकुर की अरेस्टिंग नहीं होने पर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है।

उल्लेखनीय है कि बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 साल की छात्रा से इलाके के हुक्का बार में रेप हुआ था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम फ्रेंड विनय ठाकुर ने उसे हुक्का बार में बुलाया और दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने अपने दोस्त हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और अमन सेंगर समेत अन्य के हवाले कर दिया था।

Exit mobile version