Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

19 फरवरी राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Horoscope

horoscope

19 फरवरी राशिफल (Horoscope)

मेष- आज का दिन कुछ परिवर्तनों वाले विचारों के साथ शुरू होगा। कुछ चीजों में आप थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। समय का पूरा लाभ उठाने के बारे में सोचेंगे।

वृष- व्यवसायिक परिपेक्ष में आज का दिन काफी चंचल रहेगा। दांपत्य सुख के मामले में भी दिन मिला-जुला रहेगा। प्रेम के मामले में आज आपको सतर्कता बरतनी होगी।

मिथुन- बिगड़ते काम आज बन सकते है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करे। किसी काम करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें। कारोबार में उन्नति हो सकती हैं।

कर्क- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

सिंह- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति रुचि लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा हो जाएगा।

तुला- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं ।

वृश्चिक- आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला सा रह सकता है। कुछ अच्छी खबरों के साथ आपको कुछ परेशान करने वाली सूचनाएं भी मिल सकती हैं। आपको इनमें संतुलन बनाना होगा।

मकर- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। दूसरों की बात गंभीरता से सुने।

कुंभ- आज के दिन आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहें हैं, किंतु कुछ लोगों के लिए यह इच्छानुसार नहीं होंगे।

मीन- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

Exit mobile version