Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

29 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों का आज बढ़ेगा मान-सम्मान

Horoscope

Horoscope

मेष- आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष- आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। धन में वृद्धि होगी। आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा होगा।

मिथुन- आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं।

कर्क- आज परिवार वालों का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

सिंह- आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी।

तुला- आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर अपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान हो सकता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या- आज का दिन आपका रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है।

वृश्चिक- आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आज थकान महसूस होगी। व्यापार में आपको मुनाफा होगा।

धनु- आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लाएगी।

मकर- आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। आज ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे।

कुंभ- आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी।

मीन- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे।

Exit mobile version