Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

bus overturned

बस पलटी

मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में बस पलटने के कारण एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात खेरवासानी क्षेत्र में हुए हादसे में घायल यात्रियों को मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन यात्रियों को ज्यादा चोट पहुंची है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, फेंसिंग तोड़ते हुए पलटी स्विफ्ट कार, दारोगा की मौत

बताया गया है कि बस जबलपुर से बनारस की ओर जा रही थी, तभी वह खेरवासानी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। लगभग एक दर्जन को चोट पहुंची है और शेष यात्री सकुशल बताए गए हैं।

Exit mobile version