Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाकुंभ से आ रही बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौके पर मौत, 15 लोग घायल

Horrific road accident on Nashik-Surat highway

Horrific road accident on Nashik-Surat highway

नासिक। नासिक-सूरत हाईवे पर सापूताड़ा घाट पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Accident) हो गया। 50 श्रद्धालुओं से भरी लग्जरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतनी भीषण था कि बस के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी यह बस कुंभ से आ रही थी और गुजरात के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रही थी। इस बीच सापुतारा के मालेगांव घाट के पास यह हादसा हुआ।

सुबह करीब 5:30 बजे नासिक-सूरत हाईवे पर सापुतारा घाट के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने जब बस हादसा (Accident) देखा तो तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई।

हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के हैं। वो कुंभ मेले के बाद नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर गए थे। इसके बाद गुजरात देव दर्शन के लिए जा रहे थे।

Exit mobile version