Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वजन घटाने के लिए मददगार साबित होता है हॉट योगा

yogasan

योगासन

वजन घटाने के लिए हॉट योगा काफी तेजी से मदद करता है। दरअसल, इसे करने से काफी पसीना निकलता है और तेजी से कैलोरी बर्न होती है। हॉट योगा करना थोड़ा कठिन होता है और इसे करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। लेकिन हॉट योगा करते समय कुछ सावधानी रखना भी बहुत जरूरी है।

इस योगासन को करने के लिए कमरे का तापमान 40 से 45 डिग्री होना चाहिए। इसके बाद 26 तरह के आसन और दो प्राणायाम किया जाता है। तो चलिए जानें हॉट योगा के समय किन बातों की सावधानी बरतनी चाहिए।

हॉट योगा करने से पहले पेटभर कर खाना खाना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पेटभर खाना खाने की वजह से योगा करते वक्त आपके पेट में दर्द हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी  नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है। जिसकी वजह से  हॉट योगा करने में परेशानी हो सकती है।

हॉट योगा के दौरान कमरे का तापमान 40-45 डिग्री होता है। ऐसे में अत्यधिक गर्मी की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आपको यह योगा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर कोई गर्भवती महिला इस योगा को करती है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

हॉट योगा में अत्यधिक पसीना बहाया जाता है। अगर ऐसे में आप परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉट योगा करते दौरान आपके पसीने की बदबू और परफ्यूम की महक के कारण आपको चक्कर आने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

Exit mobile version