Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कमरे में मृत मिला होटल का सहायक मैनेजर

The entire family was found dead

The entire family was found dead

सिविल लाइंस स्थित होटल यशपदम का सहायक मैनेजर शनिवार को कमरे के अन्दर मृत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइस थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. शाही ने बताया कि दार्जिलिंग निवासी सरन (41) होटल यशपदम में सहायक मैनेजर के पद पर काम करता था। लगभग दस दिन पूर्व आया था। इससे पूर्व यहां वह डेढ़ वर्ष काम किया था। होटल के कर्मचारियों का कहना है कि होटल के कमरा नम्बर 116 में ही रहता था।

शुक्रवार रात में काम समाप्त होने के बाद लगभग नौ बजे सोने चला गया। शनिवार सुबह देर तक नहीं उठा, तो कर्मचारियों ने एक दो बार बुलाने का प्रयास किया। लेकिन कोई आहट नहीं आयी। आशंका होने पर होटल के मुख्य मैनेजर राजेश तिवारी ने फोन करके सूचना दिया।

सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेड पर मृत मिला। घटनास्थल के निरीक्षण के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हार्टअटैक लग रहा है, लेकिन मृत्यु का अस्पष्ट कारण की जानकारी पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा।

Exit mobile version