Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा नेता के घर की होगी कुर्की, हत्या के मामले में है वांछित

House Attached

House Attached

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की एक अदालत ने गुरुवार को भाजपा के कबरई ब्लाक प्रमुख के खिलाफ कुर्की (House Attached) की कार्यवाही के आदेश पारित किए है।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए ब्लाक प्रमुख के मकान में नोटिस चस्पा किया है। अभियोजन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में खरेला थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में ब्लाक प्रमुख अवनींद्र सिंह राजू ने दुश्मनी के चलते अपने फार्म हाउस में अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमे गोली लगने से भरत तिवारी नामक युवक की मौके पर मौत हो गई थी जबकि चैनू सेन गम्भीर रूप से घायल हो गया था।

अवनींद्र सिंह के भाई पुष्पराज सिंह ने घटना की रिपोर्ट पुलिड थाने में पंजीकृत कराई थी। इस मामले में अवनींद्र उसकी पत्नी रमासिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 302 व 307 कर तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

अभियोजन अधिकारी के मुताबिक यह प्रकरण में स्थानीय अदालत से अपने खिलाफ निर्णय होने पर ब्लाक प्रमुख द्वारा उच्च न्यायालय में अपील करते हुए गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश हासिल कर लिया गया था लेकिन उच्च न्यायालय के पिछले दिनों अपील खारिज कर देने पर मामला अपर जिला सत्र न्यायालय वापस आ गया। अपर जिला सत्र न्यायाधीश डकैती कोर्ट राजीव कुमार पालीवाल द्वारा इसमे सुनवाई शुरू किये जाने पर अवनींद्र ने गैरहाजिर रहते हुए केस की अनदेखी की। इस पर पिछले दिनों उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। लेकिन पुलिस उन्हें कथित रूप से खोज कर अदालत में पेश कर पाने में नाकामयाब रही।

अदालत ने इसी के चलते आज उनके खिलाफ कुर्की (House Attached) के आदेश पारित किए है। न्यायालय का आदेश आने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के मकान के दरवाजे पर आदेश को चस्पा करते हुए अपनी अग्रिम कार्यवाही शुरू की है।

उल्लेखनीय है कि बसपा सरकार में श्रम मंत्री रहे दबंग राजनेता कुअँर बादशाह सिंह के भतीजे कबरई ब्लाक प्रमुख अवनींद्र सिंह राजू अपनी आपराधिक छवि के लिए कुख्यात है। उनके विरुद्ध पुलिस रिकार्ड में 12 से अधिक गम्भीर मामले पंजीकृत है। खासी दबंग छवि के चलते उनका इलाकाई राजनीति में खासा दखल है। अवनींद्र सिंह की मां बीते सत्र में नगर पंचायत खरेला की चेयरमेन रही है जबकि पत्नी रमा सिंह यहां ग्योंढी सीट से भाजपा जिला पंचायत सदस्य है।

Exit mobile version